हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: निकोलस पूरन पर मंडराया खतरा, CSK के खिलाफ हुए थे फ्लॉप, छिन सकती है ऑरेंज कैप

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब एलएसजी के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की ऑरेंज कैप पर खतरा मंडराने लगा है। सीएसके के खिलाफ पूरन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
IPL 2025 Nicholas Pooran

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में निकोलस पूरन फ्लॉप हुए। हालांकि अभी भी पूरन ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं, लेकिन अब उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। बीते दिन सीएसके के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। फिलहाल पूरन 7 मैचों में 357 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। अभी तक पूरन 31 छक्के भी लगा चुके हैं।

वहीं ऑरेंज कैप की लिस्ट में पूरन को गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन से खतरा है। फिलहाल साईं सुदर्शन ने 6 मैचों में 329 रन बनाए हैं और वे इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। अगर अगले मैच में सुदर्शन 29 रन बना लेते हैं तो वे पूरन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप के हकदार हो जाएंगे।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें