IPL Retention 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रिटेंशन की लिस्ट जारी होने में अब कुछ घंटे ही बचे हैं। इस बार रिटेंशन में सबकी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज निकोलस पूरन टीम की तरफ से रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। उन्हें टीम 18 करोड़ देकर सबसे पहले रिटेन करेगी। उनके अलावा टीम मयंक यादव, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान को भी रिटेन कर सकती है।
इस तरह से यह लगभग साफ हो गया है कि टीम केएल राहुल को रिटेन नहीं करने जा रही है, जो पिछले तीन साल से टीम के कप्तान हैं। राहुल के ना होने पर टीम पूरन को ही अगला कप्तान बना सकती है। हालांकि बतौर कप्तान उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। वो वेस्टइंडीज टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं था।
अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।