VIDEO: अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL 2025, जेब से खर्च करने होंगे इतने रुपये
Author: Alsaba Zaya
Mar 14, 2025 06:35 PM IST
---विज्ञापन---
IPL 2025 live streaming: आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है। सभी टीमें कमर कमर कस चुकी हैं। 10 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी बनाम केकेआर के बीच खेला जाएगा। फैंस भी आईपीएल का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बार आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होने वाली है। हालांकि इस बार दर्शकों को अपनी जेब से मैच देखने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।
इस बार आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगी। जियो हॉटस्टार का बेसिक प्लान लेने के लिए आपको 149 रुपये एक महीने के लिए खर्च करने होंगे। बिना विज्ञापनों वाला प्लान 499 रुपये में तीन महीने के लिए मिलेगा। इस प्लान में आप आईपीएल के अलावा अन्य स्पोर्ट्स इवेंट भी देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।