IPL 2025 Point Table: आईपीएल 2025 का पहला संडे सुपरहिट रहा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर गर्दा उड़ाया और स्कोर बोर्ड पर 286 रन लगाए। राजस्थान के रजवाड़ों ने भी बहादुरी से रनों का पीछा किया, लेकिन वह लक्ष्य से 44 रन दूर रह गए। दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस की पलटन पर भारी पड़ी और सीएसके ने 4 विकेट से मैदान मारा। दोनों मैचों के रिजल्ट के बाद प्वाइंट्स टेबल का खेल भी रोमांचक हो चला है।
IPL 2025 में कौन सी टीम छू सकती है 300 का आंकड़ा?
सनराइजर्स हैदराबाद धमाकेदार जीत के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जीत के बाद एसआरएच के 2 पॉइंट हो गए हैं और उनका नेट रनरेट सबसे बेहतर है। दूसरे नंबर पर आरसीबी मौजूद है, जिन्होंने पहले मैच में केकेआर को धूल चटाई थी। मुंबई को हराने के बावजूद सीएसके तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के साथ से राजस्थान सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। केकेआर राजस्थान से सिर्फ एक पायदान ऊपर है।