हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने ठोका दावा, ऑरेंज कैप के रेस में कौन आगे?

IPL 2025 के मौजूदा सीजन में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों पर।

विज्ञापन
Virat Kohli

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है, जहां फैंस को एक से एक बढ़कर एक देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं। रविवार को हुए डबल हेडर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के निकोलस पूरन सबसे आगे हैं, जिन्होंने छह पारियों में 349 रन बनाए हैं। इसके बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 62 रनों की पारी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली की टॉप फाइव में एंट्री हो गई है। विराट ने अब तक छह मैचों में 248 रन बनाए हैं। बात करें पर्पल कैप की, तो यहां चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद टॉप पर हैं, जिनके नाम छह मैचों में 12 विकेट हैं। उनके बाद 11 विकेट के साथ एलएसजी के शार्दुल ठाकुर दूसरे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव तीसरे नंबर पर हैं।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola