हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर की मोटी चेन देखकर फैंस ने पकड़ा माथा, कीमत उड़ा देगी होश

Jofra Archer: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी गोल्ड चेन की वजह से सुर्खियों में रहे। आइए इसकी कीमत जानते हैं।

विज्ञापन
Jofra Archer

Jofra Archer: आईपीएल 2025 में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की जमकर धुनाई हुई, जहां उन्होंने 2.3 ओवरों में ही 33 रन लुटा दिए। आर्चर इस मैच में अपनी खराब गेंदबाजी से ज्यादा अपनी चेन को लेकर सुर्खियों में रहे। इंग्लैंड के स्टाइलिश क्रिकेटरों में से एक आर्चर को अकसर मोटी सोने की चेन और बड़ी घड़ियां पहने देखा जाता है।

आर्चर की चेन को देखकर फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि उन्होंने कितनी महंगी चेन पहनी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी इस चैन की कीमत लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस चेन की कीमत 125000 पाउंड है। इंडियन करेंसी के हिसाब से बात करें तो उनकी इस चैन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आसपास है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola