हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IPL 2025 Final: ये 5 खिलाड़ी RCB को जीता सकते हैं ट्रॉफी, देखें लिस्ट

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 3 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पहला खिताब जीतने के लिए बेकरार हैं। हालांकि आरसीबी के 5 खिलाड़ी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ सकते हैं। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है। उन्होंने अब तक 14 मैच में 614 रन बनाए हैं। वहीं फिल्प साल्ट भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 12 मैच में 387 रनों को अपने नाम किया है। कप्तान रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भी अब तक खेले गए 14 मैच में 286 रन बनाए हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार हैं, जो बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। हेजलवुड 11 मैचों में 21 विकेट, जबकि भुवी 13 मैच में 15 विकेट झटक चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Sponsored Links by Taboola