हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DC vs MI: रोहित शर्मा ने डगआउट से किया ऐसा इशारा, पलट गया पूरा मैच

IPL 2025 DC vs MI: रोहित शर्मा ने डगआउट में बैठकर ऐसा इशारा किया जिससे पूरे मैच का रिजल्ट ही बदल गया था। रोहित ने स्पिनर्स से गेंदबाजी करवाने का इशारा किया था।

विज्ञापन
IPL 2025 DC vs MI

IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 में बीते दिन दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से मात दी। रोहित शर्मा भले ही अब मुंबई इंडियंस के कप्तान न हो लेकिन हिटमैन को कप्तानी का काफी ज्यादा अनुभव है, इसलिए उनको पता है कि किस टाइम पर किस गेंदबाज से बॉलिंग करवानी है। ऐसा ही कुछ रोहित द्वारा दिल्ली के साथ हुए मैच के दौरान देखने को मिला। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 10 ओवर में जीतने के लिए 64 रन चाहिए थे और उस वक्त रोहित डगआउट में बैठे कोच के साथ कुछ रणनीति बना रहे थे।

दरअसल रोहित इस दौरान कह रहे थे कि स्पिनर्स को खेलने में दिक्कत हो रही है तो डगआउट से रोहित ने जसप्रीत बुमराह की तरफ इशारा किया कि करण शर्मा को गेंदबाजी पर लगाओ। जिसके बाद बुमराह कप्तान हार्दिक के पास जाते है और फिर गेंद करण शर्मा को थमाई जाती है जो रोहित का सबसे शानदार फैसला था। इस मैच में करण शर्मा ने 3 विकेट चटकार मुंबई की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola