हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: सिर्फ एक मैच के दम पर इस खिलाड़ी ने मचा दी खलबली, मेगा ऑक्शन में लगेगी करोड़ों की लॉटरी!

Washington Sundar: पुणे में टीम इंडिया बेशक हार गई, लेकिन इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन जोरदार रहा। उन्हें इस प्रदर्शन का फायदा मेगा ऑक्शन में मिल सकता है।

विज्ञापन

IPL Auction 2025: इंग्लैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सुंदर को लेकर अटकलें है कि तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखाई है। सुंदर ने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार में 11 विकेट चटकाए।

उन्होंने पहली पारी में सात विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। सुंदर वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैं और आईपीएल ऑक्शन पूल में एंट्री करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस सुंदर को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करके उन्हें अपनी टीम में बरकरार रख सकता है।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले मैच में टीम इंडिया की संभावित Playing 11, ईशान विकेटकीपर, गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola