हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: RCB के पूर्व खिलाड़ी ने कर दी बड़ी गलती! अय्यर-ईशान भी भुगत चुके खामियाजा

IPL 2025: आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन वाली गलती को दोहराया है। जिसके बाद इस खिलाड़ी पर एक्शन हो सकता है।आईपीएल 2025 में ये खिलाड़ी गुजरात टाइटंस का हिस्सा है।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत मार्च में होने वाली है। जिसको लेकर गुजरात टाइटंस ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। गुजरात टाइटंस के कई खिलाड़ियों को आईपीएल की तैयारी करते हुए देखा गया। गुजरात टाइटंस के प्रैक्टिस कैंप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हुआ, जो इस बार गुजरात टीम का हिस्सा है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत की। हालांकि अब इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी घरेलू टीम के प्रैक्टिस कैंप को छोड़कर अपनी आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस के प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लिया।

हालांकि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को सख्त आदेश दिया है कि कोई भी खिलाड़ी आईपीएल के चक्कर में घरेलू क्रिकेट को मिस नहीं करेगा। ये गलती पहले टीम इंडिया के दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने भी की थी, जिसके बाद उनको न सिर्फ टीम से ड्रॉप कर दिया गया था बल्कि उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola