IPL 2024: सरफराज खान की अब CSK में होगी एंट्री, ऐसे बन रहा संयोग
Author: Vishal Pundir
Mar 04, 2024 11:50 AM IST
This browser does not support iframes.
IPL 2024 Sarfaraz Khan: टीम इंडिया उभरते हुए सितारे सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। अब सरफराज खान को लेकर एक खबर सामने आई है कि सरफराज खान अब आईपीएल 2024 में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दरअसल सीएसके के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे अंगूठे की चोट के चलते आईपीएल 2024 के पहले फेज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान कॉन्वे को चोट लग गई थी। ट्रेड विंडो बंद होने के बाद सरफराज खान को बतौर रिप्लेसमेंट चेन्नई सुपर किंग्स में चुना जा सकता है। क्योंकि सीएसके डेवोन कॉन्वे चोटिल होकर बाहर हो गए है जिसके बाद सरफराज खान चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
पूरी जानकारी वीडियो में..