हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: रोहित शर्मा आईपीएल की इस खास टीम से बाहर! हार्दिक पांड्या, बुमराह और SKY के नाम शामिल

IPL Team No Place For Rohit Sharma: रोहित शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ–साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलवाई। मगर आईपीएल में पिछले कुछ सालों से उनका बतौर बल्लेबाज और उनकी कप्तानी में टीम के प्रदर्शन का ग्राफ गिर गया। हाल ही में रोहित शर्मा से मुंबई की कप्तानी छिन गई और हार्दिक पांड्या कप्तान बन गए। अब रोहित के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई।

विज्ञापन
Rohit Sharma Mumbai Indians Controversy Image Credit: Social Media

IPL 2024 No Place For Rohit Sharma in Special Team: भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा को एक झटका लगा। दरअसल हाल ही में मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनने के बाद से हिटमैन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। पर इसी बीच रोहित के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है कि रोहित शर्मा को आईपीएल की खास टीम में जगह नहीं मिली। जबकि उनके अलावा मुंबई इंडियंस के सितारे रहे हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव इस टीम में शामिल हैं।यह हिटमैन के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाला है। इतना ही नहीं प्लेइंग 11 छोड़िए रोहित 16 सदस्यीय टीम में भी नहीं मौजूद हैं। इस पर विस्तृत जानकारी के लिए देखिए पूरी वीडियो रिपोर्ट:–

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola