
IPL 2024: क्या रोहित शर्मा से नाराज हैं ईशान किशन? सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
IPL 2024: ईशान किशन की हार्दिक पांड्या के साथ तस्वीर सामने आने के बाद रोहित के फैंस ने लगाई विकेटकीपर की क्लास।
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में घमासान मचा हुआ है। जबसे रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया है। तबसे रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को छोड़ने की अटकलें तोज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिसमें ईशान किशन मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अब कुछ यूजर्स ईशान किशन को काफी ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर कमेंट करके ईशान किशन को रोहित शर्मा से परायापन दिखाने का दोषी ठहराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: