हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2024: ऋषभ पंत पर मंडराया बैन होने का खतरा! क्यों फंसे DC के कप्तान, जानें पूरा नियम

IPL 2024 Rishabh Pant Ban Danger: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत के बाद कप्तान ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ गईं। पंत के ऊपर सीएसके के खिलाफ जीत के बाद जुर्माना लगा। इतना ही नहीं उनके ऊपर अब बैन का भी खतरा मंडराने लगा है। आखिर ऐसा क्या दोष पंत ने किया और पूरा नियम क्या है, देखें रिपोर्ट:-

विज्ञापन
Rishabh Pant Ban Danger After Win DC vs CSK Match

IPL 2024 Rishabh Pant Ban Danger: आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने अपने भयंकर रोड एक्सीडेंट के बाद मैदान पर वापसी की है। वह धीरे-धीरे वापस अपनी पुरानी लय में भी नजर आने लगे हैं। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने अच्छा स्कोर बनाया और मैच भी जीता। टीम को सीजन में पहली जीत दिलाने के बावजूद पंत मुश्किल में पड़ गए।

दरअसल आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत एक मामले में पंत को दोषी पाया गया। पंत के ऊपर इसके बाद 12 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा। वहीं अबर खतरा मंडराने लगा है कि अगर पंत ने एक बार फिर यह गलती दोहराई तो उनके ऊपर बैन भी लग सकता है। इसके लिए जानें क्या है पूरा नियम और देखिए पूरी रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola