falseRCB vs GT: बेंगलुरु की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, इन 4 टीमों की बढ़ी मुश्किलें
Author: Abhinav Raj
2024-04-28 21:03:34
This browser does not support iframes.
RCB vs GT Points Table: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कमाल की वापसी की है। बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में मात देकर कमाल की वापसी की है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि बेंगलुरु आसानी से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन किंग कोहली की टीम ने हुंकार भरी और गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में मात दे दी है। बेंगलुरु की जीत से प्लेऑफ की रेस फिर रोमांचक हो गई है। बेंगलुरु की लगातार हार से प्लेऑफ की रेस लगभग साफ होती दिख रही थी।
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
RCB ने बढ़ाई इन 4 टीमों की टेंशन
अब बेंगलुरु ने प्वाइंट्स टेबल का गणित बदल दिया है। बेंगलुरु की जीत से एक-दो टीमों को नहीं, बल्कि 4 टीमों को करारा झटका लगा है। बेंगलुरु की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस टेंशन में आ गई है। ये 4 ऐसी टीमें हैं, जो प्लेऑफ में चौथे पोजीशन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही है, लेकिन अगर आरसीबी अपने सभी मुकाबले जीत जाती है, तो इन 4 टीमों को बाहर खदेड़ कर आरसीबी इसके लिए दावेदारी पेश कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं बेंगलुरु की जीत के बाद कैसी दिखती है अंकतालिका।
इस वीडियो में देखें अब कैसी दिखती है अंकतालिका…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines