ipl 2024 rcb vs csk ms dhoni retirement fans reaction rcb playoff
---विज्ञापन---
IPL 2024 MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2024 में 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। तो वहीं सीएसके अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी के बल्ले से 13 गेंदों पर 25 रन निकले।
इस दौरान धोनी ने 3 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या धोनी युग का अंत हो गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। सीएसके की हार के बाद फैंस भी भावुक दिखे क्योंकि फैंस को लग रहा है कि धोनी के 17 साल लंबे आईपीएल करियर पर अब विराम लगने वाला है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी...ये भी पढ़ें:- RCB की जीत ने अंकतालिका हिलाई, अभी भी किसी पहेली की तरह उलझी है प्वाइंट्स टेबल