IPL 2024 Punjab Kings victory increased problems of Mumbai Indians Royal Challengers Bangalore

IPL 2024: पंजाब किंग्स की जीत ने बढ़ाई MI और RCB की मुश्किलें, प्लेऑफ की राह कर दी कठिन

IPL 2024, Punjab Kings: शुक्रवार रात IPL 2024 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस ऐतिहासिक मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से रौंद दिया।

IPL 2024, Punjab Kings: शुक्रवार रात IPL 2024 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस ऐतिहासिक मैच में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की छलांग भी लगाई। PBKS ने मौजूदा सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं और 3 पर कब्जा जमाया है। 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है। हालांकि, पंजाब किंग्स की जीत ने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। PBKS की जीत से इस दोनों ही टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में अब तक 8 मैच खेले हैं और उन्हें 3 में जीत नसीब हुई है। 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन अब तक काफी खराब गुजरा है। टीम ने 9 मैच खेले हैं और 2 में ही जीत का स्वाद चखा है। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। पंजाब की जीत ने कैसे इन दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा दी है, जानिए इस रिपोर्ट में-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ