हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: प्लेऑफ के लिए 6 टीमों में फंसा पेंच, एक टीम ने बनाई जगह

IPL 2024 Playoff Scenario: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पहली टीम बन गई है। अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 6 टीमों में जंग छिड़ी है। आरसीबी से लेकर गुजरात तक इस रेस में बनी हुई है।

विज्ञापन
IPL 2024 Playoff Scenario kkr qualify

IPL 2024 Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में बीते दिन 11 मई को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को केकेआर ने 18 रनों से जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। केकेआर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। अभी तीन टीमों को और प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स का भी लगभग प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कप्तान-उपकप्तान फ्लॉप, उठा सवाल; टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन?

इसके अलावा प्लेऑफ की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें बनी हुई है। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप-4 टीमों की बात करे तो पहले नबंर पर 18 अंक के साथ केकेआर, दूसरे नंबर पर 16 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स, 14 अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर और चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित की धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस; टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola