Hardik Pandya Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या जबसे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हैं, तब से वह लगातार फैंस और दिग्गजों के निशाने पर हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस सीजन 6 में से 4 मुकाबले हार चुकी है। एमआई अभी पॉइंट्स टेबल में 10 टीमों में 8वें स्थान पर काबिज है। एमआई के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि अब मुंबई इंडियंस उनके बचाव में उतर गई है।
हार्दिक पांड्या बेहतरीन ऑलराउंडर
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि क्रिकेट एक टीम गेम है। कुछ लोग पांड्या को एमआई की हार की इकलौती वजह मान रहे हैं। उन्हें इस बात को समझना चाहिए कि हार्दिक पांड्या भले ही अभी कैप्टन के तौर पर बेहतर प्रदर्शन न कर पा रहे हों, लेकिन यहां किसकी बाजी कब पलट जाए और किसी का अच्छा वक्त शुरू हो जाए, इसे कोई नहीं कह सकता। हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि हार्दिक पांड्या वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे उम्दा ऑलराउंडर हैं।
दिग्गजों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या में कॉन्फिडेंस है और वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। क्रिकेट में हर किसी के अच्छे और बुरे दिन आते हैं। मैं एक खिलाड़ी को उसके स्किल और ट्रेंड को लागू करते देख रहा हूं। जल्द ही हार्दिक देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। तब सभी उनकी जय-जयकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पांड्या को प्रोत्साहित करना चाहिए।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
संबंधित खबरें
24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
19 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
20 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines