हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: क्या मुश्किल में है हार्दिक पांड्या की कप्तानी? रोहित के दोबारा कमान संभालने पर क्यों शुरू हुई चर्चा

IPL 2024 Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2024 के बीच में ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव होने की चर्चा जोरों पर है। जिस तरह टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरुआत की और जैसा हार्दिक ने प्रदर्शन किया, उससे उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
IPL 2024 Mumbai Indians Captaincy Change Speculation Middle of Season

IPL 2024 Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2024 का सीजन शुरू होने से पहले भी हर तरफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर चर्चा हो रही थी। अब सीजन के दौरान भी यही चर्चा हो रही है। शुरुआती दो मैचों में मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी और दोनों मैचों के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठे हैं। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा बवाल मच गया। पहले गेंदबाजी में बॉलिंग चेंज के फैसलों पर सवाल उठे। फिर बल्लेबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए।

मैच के बाद रोहित शर्मा और आकाश अंबानी काफी गहन चर्चा करते दिखे। वहीं मैच के बीच भी रोहित कई बार हार्दिक के साथ बात करते दिखे थे। इन्हीं सब बातों को देखते हुए कई क्रिकेट एक्सपर्ट भी उनकी कप्तानी को घेर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या बीच सीजन हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटेंगे? देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola