हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव के आते ही कहां गायब हो गए हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कैंप से नदारद हुए कप्तान

IPL 2024 Mumbai Indians Camp Hardik Pandya Suryakumar Yadav: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार किसी न किसी बात को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। सूर्यकुमार यादव के वापस टीम से जुड़ने की खबर से फैंस को राहत मिली थी। वहीं अब टीम के कप्तान जब सब सूर्या से मिले तो वहां से नदारद थे। इस पर अब चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या।

IPL 2024 Mumbai Indians Hardik Pandya Suryakumar Yadav: आईपीएल के इतिहास की सबसे पॉपुलर टीम मुंबई इंडियंस का हाल इस सीजन बेहाल है। अब तक के खेले गए 3 मैचों में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस में टी20 के नंबर एक दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो गई है। SKY को नेशनल क्रिकेट एकेडमी से क्लीयरेंस मिल गया है। ऐसे में जीत को लेकर MI फैंस की आशाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। 7 अप्रैल को वानखेड़े की पिच पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अपनी पहली जीत के लिए मुंबई जी जान से कोशिश कर रही है।

मगर इस बीच ऐसी अटकलें लगीं की प्रैक्टिस सेशन के बीच कुछ ऐसे हुआ है, जिसकी चर्चा जोरों से हो रही है। एक तरफ जहां टीम में सूर्यकुमार यादव की एंट्री के बाद टीम के खिलाड़ियों समेत फैंस बेहद खुश हैं। तो वहीं, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या प्रैक्टिस सेशन से गायब दिखे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सूर्या के आते ही हार्दिक प्रैक्टिस सेशन छोड़ कहां नदारद हो गए? देखें पूरी रिपोर्ट:–

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola