IPL 2024 Hardik Pandya wrong decision mumbai indians playoff Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक बेहद खराब रहा है। मुंबई इस टूर्नामेंट में जीत के लिए तरस रही है। टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही उसको हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।
फैंस का मानना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही पांड्या से कप्तानी भी छिन जाएगी। फैंस कह रहे हैं कि हार्दिक अपने गलत फैसलों के चलते मुंबई इंडियंस को जीता हुआ मैच भी हरवा दे रहे हैं। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस पर प्लेऑफ से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।