हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: क्या आईपीएल से बैन होंगे अंग्रेज? भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े सवाल

England Cricketers Names Withdrawn From IPL: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का रवैया आईपीएल के प्रति लगातार चर्चा में है। आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू होना है। उससे पहले चार बड़े इंग्लिश प्लेयर नाम वापस ले चुके हैं। वहीं पिछले सीजनों में भी ऐसा हुआ है। इसलिए अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
IPL 2024 England Cricketers Can Face Ban

England Cricketers Names Withdrawn From IPL: भारत ही नहीं पूरी दुनिया की पॉपुलर टी20 लीग आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन के शुरू होने से पहले ही चार इंग्लैंड के खिलाड़ी अपना नाम वापस ले चुके हैं। अब इस पर बड़ा बवाल मचने लगा है। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बीसीसीआई से भी इस मसले पर आवाज उठाने को कहा है। वहीं इसी कड़ी में भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तो यह तक बता दिया कि क्यों इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल से दूरी बना रहे हैं।

इस सीजन चार अंग्रेज खिलाड़ी नाम वापस ले चुके हैं। वहीं उससे पहले पिछले सीजनों में भी इंग्लैंड के क्रिकेटर्स का यही रवैया देखने को मिला था। बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। इस साल जेसन रॉय ने तो यह तक किया कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वह खेल रहे थे, मगर आईपीएल से उन्होंने नाम वापस ले लिया। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola