Dinesh Karthik T20 WC Selection: आईपीएल में दिनेश कार्तिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। सन राइजर्स के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके-7 छक्के ठोक 237.14 की स्ट्राइक रेट से 83 रन जड़े। हालांकि वह टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, लेकिन कार्तिक की इस धमाकेदार बल्लेबाजी ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि उन्हें जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में जगह दी जानी चाहिए या नहीं। अब इसे लेकर दो दिग्गजों के बीच जमकर बहस देखने को मिली है।
दरअसल, जब दिनेश कार्तिक सन राइजर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के ठोक अपनी फाइटिंग स्पिरिट दिखा रहे थे तब कमेंट्री कर रहे अंबाती रायडू और इरफान पठान ने डीके के टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बातचीत करनी शुरू कर दी। अंबाती रायडू इसे लेकर खुश हुए। रायडू ने कहा मैंने कार्तिक को बचपन से देखा है। वह एमएस धोनी के शैडो में रहे। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। उनके पास शायद एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मैच विनर बनने का मौका है। उनका सिलेक्शन होना चाहिए।
इस पर कार्तिक ने कहा- अभी तो कार्तिक अच्छी लय में दिख रहे हैं, लेकिन विश्व कप अलग लेवल का होता है। वहां आपको अनकैप्ड प्लेयर गेंदबाजी नहीं करेगा। वहां इम्पैक्ट प्लेयर रूल भी नहीं होगा। वहां पर दबाव भी अलग लेवल का होता है। आपको टॉप गेंदबाजों का सामना करना होता है।
आगे रायडू और पठान के बीच कार्तिक के सिलेक्शन को लेकर लंबी बहस होती रही। इस वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines