हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2024 DC SWOT Analysis: पंत की वापसी, दिल्ली का दिखेगा दम; जानें टीम की संभावित Playing 11

IPL 2024 Delhi Capitals SWOT Analysis: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। 7 अप्रैल तक टूर्नामेंट का पहला फेज होगा और अभी इतना ही शेड्यूल सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस दौरान पांच मुकाबले खेलेगी। टीम में ऋषभ पंत की बतौर कप्तान वापसी हो गई है। ऐसे में अब देखते हैं कि टीम की ताकत और कमजोरियां क्या हैं?

विज्ञापन
IPL 2024 Delhi Capitals SWOT Analysis

IPL 2024 Delhi Capitals SWOT Analysis: आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में इस बार कई बड़े खिलाड़ी जलवा बिखेरते दिखेंगे। पिछले सीजन चोटिल रहे ऋषभ पंत की अब वापसी हो गई है। उनकी मौजूदगी से दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में और दम दिखेगा। वहीं टीम आगामी सीजन में एक बार फिर जलवा बिखेर सकती है। दिल्ली के पास मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं टीम में पंत की वापसी से मध्यक्रम और मजबूत हो जाएगा।

हालांकि, टीम को कुछ खिलाड़ी जैसे हैरी ब्रूक और लुंगी एनगिडी के नाम वापस लेने से झटका लगेगा। मगर टीम के पास इसके अलावा भी कई ताकतवर खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसी ही टीम की ताकत और कमजोरियों पर नजर डालते हैं और जानते हैं सबकुछ। इसके अलावा आगामी आईपीएल में टीम की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है यह भी देखते हैं। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola