हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs KKR: दिल्ली और केकेआर के मैच में कौन होंगे 4 सुपरस्टार, देखें संभावित Playing 11

IPL 2024 DC vs KKR Probable Playing 11: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें होंगी जीत की हैट्रिक पर। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। दिल्ली ने पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। केकेआर अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर आई है।

विज्ञापन
IPL 2024 DC vs KKR Match Probable Playing 11

DC vs KKR Probable Playing 11: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होना है। इस मैच का आयोजन विशाखापट्टनम में होगा। इस मैच से पहले दिल्ली की टीम जहां तीन में से दो मैच हारी है और पिछले मैच में सीएसके को हराकर आई है। उधर केकेआर ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। इस मुकाबले में कोलकाता की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी तो दिल्ली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

इस मुकाबले के चार सुपर स्टार की बात करें तो दोनों टीम के कौन-कौन से दो बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं। पिछले मैच में सुनील नरेन ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था। इसके अलावा आंद्रे रसेल पर भी नजरें होंगी। उधर दिल्ली के लिए पिछले मैच में पचासा जड़ने वाले कप्तान ऋषभ पंत और शानदार गेंदबाजी करने वाले खलील अहमद पर सभी की नजरें होंगी। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola