हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024 से पहले बढ़ी महेंद्र सिंह धोनी की टेंशन, CSK के तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में लुटा दिए 54 रन

IPL 2024 CSK Star Bowler Matheesha Pathirana : आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस टेंशन के पीछ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का सबसे बड़ा हाथ है। दरअसल मथीशा पथिराना इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। जिसमें उन्होंने पहले ओवर में 2 रन देने के बाद बाकी के 3 ओवर में 54 रन लुटा दिए हैं।

विज्ञापन
Chennai Super Kings

IPL 2024 CSK Star Bowler Matheesha Pathirana: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। पहले टी20 मैच में बेसक श्रीलंका ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा दिया था, लेकिन इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी बढ़ा दी है। बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना ने इस मैच में कुछ ऐसा कर दिया। जिसे देखने के बाद श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका से ज्यादा टेंशन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बढ़ गई है। दरअसल इस मैच में मथीशा पथिराना ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 14 की इकोनॉमी से 56 रन खर्च कर दिए। मथीशा पथिराना ने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए थे। जबकि उसके बाद तीन ओवर में उन्होंने 54 रन दे दिए थे। हालांकि मथीशा पथिराना ने महमूदुल्लाह का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था।

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें