Royal Challengers Bengaluru 6 Key Players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर होती दिख रही थी। जब आरसीबी शुरुआती 8 मैचों में से 7 मैच हार चुकी थी, उस वक्त किसी ने नहीं सोचा होगा कि बेंगलुरु यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, लेकिन आरसीबी ने कमाल की वापसी की और सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुरुआती कुछ मैचों में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। लेकिन जैसे ही बेंगलुरु के सूरमा फॉर्म में आए, फिर आरसीबी को कोई रोक ही नहीं पा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: SRH या RR…, RCB को किसके खिलाफ एलिमिनेटर खेलने से फायदा, देखें आंकड़े
विराट ने निभाया सबसे बड़ा योगदान
आरसीबी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में किसी एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि कई खिलाड़ियों का योगदान है। विराट कोहली के अलावा भी आरसीबी के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। इन 6 खिलाड़ियों में पहले तो आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने ना सिर्फ ऑरेंज कैप अपने पास रखे हैं, बल्कि इस सीजन सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अभी तक विराट कोहली के ही नाम है। कोहली ने लगभग सभी मुकाबले में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान किंग कोहली ने निभाया है। विराट के अलावा भी 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने काफी अहम योगदान निभाया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ऐसे 5 अन्य खिलाड़ी और उनका अभी तक कैसा रहा है प्रदर्शन।
इस वीडियो में देखें कौन हैं ये 6 खिलाड़ी…
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
5 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
19 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines