iPhone Air Review
विज्ञापन

iPhone Air Review: सिर्फ eSim वाला सबसे पतला iPhone खरीदने लायक है या नहीं, देखें VIDEO

क्या आप भी Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone Air खरीदने का सोच रहे हैं, तो उससे पहले ये वीडियो देख लें. इस वीडियो में हम आपको बता रहे हैं कि Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone Air का डिजाइन कितना प्रीमियम है, परफॉर्मेंस कितनी तेज है, कैमरा कैसा काम करता है और बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितनी टिकती है. वीडियो में साफ बताया गया है कि यह फोन किन लोगों के लिए बना है और किन यूजर्स को इसे जरूर देखना चाहिए.

iPhone Air Review: iPhone Air Apple का अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone माना जा रहा है, जिसे खासतौर पर प्रीमियम डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. यह फोन पूरी तरह eSIM सपोर्ट के साथ आता है, यानी इसमें फिजिकल सिम स्लॉट नहीं मिलता. iPhone Air में तेज परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट Apple चिपसेट, स्मूद डिस्प्ले और शानदार बिल्ड क्वॉलिटी दी गई है. कीमत की बात करें तो iPhone Air भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू है. यानी यह मिड-रेंज नहीं बल्कि हाई-एंड यूजर्स को टारगेट करता है जो स्टाइल, ब्रांड वैल्यू और परफॉर्मेंस चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ