---विज्ञापन---

Video: पुष्कर मेले में पहुंचा 15 करोड़ का घोड़ा शाबाज, मालिक ने बताई खासियत

Video: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आया 15 करोड़ का शाहबाज घोड़ा और 4 अन्य बेहतरीन स्टेलियन. घोड़े के मालिक गैरी गिल ने बताया कि इस घोड़े ने कई बड़े चैंपियनशिप्स में पार्टिसिपेट किया है. पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में.

---विज्ञापन---

Video: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 में इस बार भी देशभर से आए बेहतरीन नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है ‘शाबाज’, जिसे पंजाब के गैरी गिल अपने वीर स्टड फार्म से लेकर आए हैं. शाहबाज सिर्फ एक घोड़ा नहीं बल्कि कई शो जीतने वाला चैंपियन भी है, जिसकी डिमांड करोड़ों में है.

गैरी गिल के मुताबिक, शाहबाज अब तक पांच से छह शो का विनर रह चुका है. पिछले साल पंजाब में हुए तीन प्रतियोगिताओं में शाबाज ने पहला स्थान हासिल किया था, जबकि एक में दूसरा स्थान मिला था. इस बार यह ढाई साल का घोड़ा अपने दमदार लुक और ऊंची कद-काठी के कारण मेले का मुख्य आकर्षण बना हुआ है. इसकी हाइट 65 इंच बताई जा रही है और ब्यूटी के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है.

---विज्ञापन---

शाबाज की कवरिंग फीस 4 लाख रुपये है, जिसमें एक घोड़ी को कुल आठ जंप्स का मौका दिया जाता है. गिल बताते हैं कि ‘अभी इसे बेचने का कोई विचार नहीं है, लेकिन इसका आस्किंग प्राइस 15 करोड़ रुपये रखा गया है. कई खरीदारों ने अब तक 9 करोड़ रुपये तक की ऑफर दी है, पर फिलहाल हम इसके अगले जेनरेशन के बच्चों के आने का इंतजार कर रहे हैं. पूरी रिपोर्ट देखने के लिए न्यूज 24 का ये वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें-Video: 42 साल बाद नेली नरसंहार रिपोर्ट को विधानसभा में किया जाएगा पेश, हिमंता बिस्वा सरकार ने लिया फैसला

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2025 03:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola