Inheritance Tax In India

विरासत टैक्स से मिटेगी गरीबी? BJP खिलाफ क्यों और US में कितना कारगर?

Inheritance Tax: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं। इन दिनों इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स पर दिए बयान पर जमकर चर्चा हो रही है।

Inheritance Tax In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस को लेकर बयान दिया और कहा कि कांग्रेस अब इन्हेरिटेंस टैक्स लगाने की बात कर रही है। दरअसल इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में यह सिस्टम है और यह एक अच्छा सिस्टम है। इसके बाद डिबेट शुरू हो गई। अब यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या है यह इन्हेरिटेंस टैक्स, किन देशों में लगता है और कांग्रेस इस टैक्स को भारत में क्यों लगाना चाहती है?

विज्ञापन

जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उनकी संपत्तियां उनके कानूनी उत्तराधिकारियों तक ट्रांसफर कर दी जाती है। इनमें आमतौर पर बच्चे, पोते-पोतियां या वार्ड या रिश्तेदार शामिल होते हैं। अक्सर ये विरासत में मिली संपत्तियां नए मालिक के लिए किराया या ब्याज जैसी आय पैदा करती हैं। नतीजतन, नया मालिक इस आय की रिपोर्ट करने और संबंधित टैक्स भी भरने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ