---विज्ञापन---

CT 2025: टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले 5 सुपरस्टार, फाइनल में न्यूजीलैंड पर किया जोरदार वार

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को तीसरी बार अपने नाम किया। फाइनल में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करते हुए 4 विकेट से मैदान मारा।

Indian cricket Team
---विज्ञापन---

Team India CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार टीम इंडिया की झोली में आ गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करते हुए दुबई के मैदान पर जीत का परचम लहराया। टीम के स्पिन गेंदबाजों ने जीत की नींव रखी, जिसके बल्लेबाजों ने बखूबी अंदाज में अंजाम तक पहुंचाया। पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा कप्तान रोहित का बल्ला फाइनल मैच में जमकर बोला और उन्होंने 83 गेंदों पर 76 रन की दमदार पारी खेली।

शुभमन गिल, कोहली-रोहित के लगातार पवेलियन लौटने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर 48 रन की कमाल की पारी खेली। अय्यर के पवेलियन लौटने के बाद केएल राहुल क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 34 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में टीम इंडिया के फाइनल में सबसे बड़े हीरो कुलदीप यादव रहे। कुलदीप ने रचिन रविंद्र और केन विलियमसन को दो ओवर के अंदर ही पवेलियन की राह दिखा दी। वहीं, वरुण की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2025 02:30 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola