Indian RaIlway Ticket Booking

Video: रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम, सोने की टाइमिंग में भी किया गया बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब RailOne ऐप से टिकट बुक करते समय यात्री यह विकल्प चुन सकेंगे कि केवल नीचे वाली सीट मिलने पर ही टिकट बुक हो. अगर लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं होगी, तो टिकट की बुकिंग नहीं होगी. इसके अलावा रेलवे ने आरक्षित टिकट की अग्रिम बुकिंग अवधि को भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है.

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे लगातार अपने नियमों में बदलाव करती आ रही है. अब एक बार फिर टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव किया गया है. इस साल की शुरुआत में RailOne ऐप लॉन्च किया गया था, जिससे यात्री आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, रेलवे ने आरक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए यात्रा की तारीख को छोड़कर 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है.

ऑनलाइन बुकिंग के दौरान अपनी पसंदीदा निचली बर्थ चुनने में कई यात्रियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. नीचे वाली सीट चुनने के बाद भी अक्सर साइड अपर, मिडिल या अपर बर्थ यात्रियों को दे दी जाती थी, लेकिन अब इसमें भी बदलाव कर दिया गया है. अब टिकट बुक करते समय यात्रियों के पास एक ऑप्शन रहेगा, जिसमें वह यह चुन सकते हैं कि अगर नीचे वाली सीट उपलब्ध है तो ही टिकट बुक किया जाए. अगर यह ऑप्शन नहीं है तो टिकट की बुकिंग न हो.

आरक्षित डिब्बों में रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सोने की व्यवस्था है, जबकि बाकी समय सीट पर बैठने की सुविधा है. हालांकि RAC टिकट वाले यात्री साइड लोअर बर्थ पर होते हैं. साइड अपर बर्थ वाले यात्री का रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच निचले बर्थ पर कोई दावा नहीं है, क्योंकि इस दौरान नीचे वाली सीट आरक्षित (RAC) लोगों के सोने के लिए होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ