---विज्ञापन---

Indian Idol की मशहूर सिंगर कंबल बेच गुजारा करने पर मजबूर? मुस्लिम होकर गाया था हर हर शंभू

Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz: इंडियन आइडल फेम कंटेस्टेंट फरमानी नाज का कंबल बेचते हुए वीडियो सामने आया है। इसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि सिंगर को इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा और वो ये सब करने पर मजबूर हो गई हैं।

इंडियन आइडल फेम कंटेस्टेंट फरमानी नाज का कंबल बेचते हुए वीडियो वायरल
---विज्ञापन---

Indian Idol Fame Singer Farmani Naaz: इंडियन आइडल सीजन 12 (Indian Idol 12) की मशहूर कंटेस्टेंट फरमानी नाज (Farmani Naaz) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो सड़क पर कंबल बेचती हुई नजर आ रही हैं। ये देखकर अब लोग कयास लगा रहे हैं कि सिंगर बेरोजगारी के कारण कंबल बेच अपना गुजारा करने पर मजबूर हो गई हैं। बता दें, मुस्लिम होकर सावन के महीने में ‘हर हर शंभू’ गाकर फरमानी नाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सिंगर रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। इतना ही नहीं उनके पास अपनी आवाज रिकॉर्ड करने के लिए 1 करोड़ का स्टूडियो भी है और उन्हें फरारी जैसी गाड़ियों में अक्सर घूमते हुए देखा गया है।

यह भी पढ़ें: नई बेगम Shura की जगह किसके साथ बिजी हैं Arbaaz Khan? हसीना के कान में करते दिखे खुसर-फुसर

---विज्ञापन---

क्या है वीडियो की सच्चाई?

लेकिन अब अचानक उनका कंबल बेचते हुए वीडियो देख लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो के पीछे सच्चाई तो कुछ और ही है। सिंगर फरमानी नाज अब गाने को प्रमोट करने के लिए इस तरह से कंबल दे रही हैं। दरअसल, उनका नया गाना आया है जिसका नाम है ‘Nagan si Lugai’। इस गाने को प्रमोट करते हुए उन्होंने एक वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने हाथ में लाउड स्पीकर लेकर लोगों को बताया है कि उनका नया गाना आया है जिस पर रील बनाने वाले की वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर करेंगी और साथ ही एक कंबल भी गिफ्ट देंगी।

First published on: Feb 11, 2024 12:25 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola