हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या दो गुट में बंट गई टीम इंडिया? वर्ल्ड कप और IPL से पहले भारतीय टीम में फूट की अटकलें

Team India Internal Fight Rohit Sharma vs Hardik Pandya: भारतीय टीम के अंदर अब दो गुट बंटने की खबरें सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन
Indian Cricket Team Internal Fights Rohit Sharma vs Hardik Pandya Ishan Kishan Jitesh Sharma Angry

Team India Internal Fight Rohit Sharma vs Hardik Pandya: भारतीय टीम के अंदर पिछले कुछ दिनों से कप्तानी के लिए दो नाम सामने आते दिखते हैं। कभी रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बात होती है तो हार्दिक पांड्या भी एक ऑप्शन के रूप में रहते हैं। टीम इंडिया से यह कप्तानी की कलह आईपीएल तक पहुंची और रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान बना दिया गया। उसके बाद अब खबरें हैं कि रोहित और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो करने की भी खबरें हैं। इसके अलावा ईशान किशन की भी नाराजगी की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ईशान जितेश के सेलेक्शन से नाराज थे। इतना ही नहीं ईशान इन दिनों हार्दिक पांड्या के साथ टीम इंडिया से अलग ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी के बाद अटकलें ऐसी हैं कि क्या टीम इंडिया के अंदर फूट पड़ गई और टीम दो गुट में बंट गई? वीडियो में देखें आखिर क्या है इसका पूरा सच:-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola