हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए बदला Live Streaming का ठिकाना, स्टार स्पोर्ट्स और सोनी लिव को भूल जाइए

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण का ठिकाना बदल गया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
AI Created Image

India vs Zimbabwe: भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग ले रही है. इस सीरीज के बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज होगी. भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. श्रेयस अय्यर ही भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला भी 25 जुलाई को हरारे में खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला भी 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 4:30 बजे शाम में शुरू होगा.

लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो ये मुकाबला जियोस्टार पर नहीं बल्कि फैन कोड पर आएगा, वहीं, मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं बल्कि ZEE के Unite8 पर होगा. भारतीय टीम फिलहाल दबाब में है. क्योंकि टीम को बैक टू बैक दो टी-20 सीरीज हारनी पड़ी है. भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब भारतीय टीम पर सभी की नजरें हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola