हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें ODI और T20I सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल

IND vs SL, Updated Schedule: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और T20I सीरीज का दिसंबर में आयोजन होना है. वनडे श्रृंखला के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है. अब दिल्ली में पहला वनडे मैच नहीं खेला जाएगा. आइए श्रीलंका के भारत दौरे के अपडेटेड शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हुआ है (Image: ANI)

IND vs SL, Updated Schedule: श्रीलंकाई टीम दिसंबर 2026 में भारत का दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन T20I मैच खेले जाने वाले हैं. इस सीरीज के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हुआ है. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला था. हालांकि, अब इस मैच का वेन्यू बदल दिया गया है. दिल्ली के फैंस को अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक नहीं दिख पाएगी. आइए नए वेन्यू और अपडेटेड शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

कैसा है भारत-श्रीलंका सीरीज का नया शेड्यूल?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद T20I श्रृंखला की शुरुआत होगी. दिल्ली की जगह विशाखापत्तनम में पहला वनडे मैच होगा. ACA-VDCA स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. DDCA ने प्रदूषण की आशंका और प्रस्तावित रेनोवेशन कार्य के कारण BCCI से पहले वनडे का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था. नीचे अपडेटेड शेड्यूल दिया गया है:

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 13 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (ACA-VDCA स्टेडियम, विशाखापत्तनम)
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

T20I सीरीज

  • पहला T20I: 22 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
  • दूसरा T20I: 24 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (बाराबाती स्टेडियम, कटक)
  • तीसरा T20I: 27 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (एमसीए स्टेडियम, पुणे)

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola