हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, नोट कर लीजिए डेट, समय और वेन्यू की पूरी डिटेल्स

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर एक फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें एशिया कप में आमने-सामने होंगी. यहां जानिए यह हाई वोल्टेज मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन
India vs Pakistan (Image - AI)

India vs Pakistan: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला है. इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जो 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. भारत को पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ ग्रुप A में रखा गया है.

भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा. एशिया कप के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है. भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- BCCI ने खिलाड़ियों के लिए क्यों बनाए सख्त नियम? जानें क्या है बोर्ड का नया फरमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola