हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

VIDEO: मुंबई में हार-जीत से भारत को कितना फायदा-नुकसान, WTC प्वाइंट्स टेबल में बदलाव तय

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

India vs New Zealand 3rd Test: टीम इंडिया मुंबई में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के बेहद करीब है। वहीं मुंबई टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में बदलाव होना तय है। तो वहीं मुंबई टेस्ट में हार या जीत के बाद टीम इंडिया किस स्थान पर पहुंचेगी, ये हम आपको बताने वाले हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, जबकि टीम के 9 विकेट गिर चुके थे।

फिलहाल टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। मुंबई टेस्ट में जीत के साथ टीम इंडिया के 65.48 फीसदी अंक हो जाएंगे, और भारत के लिए आगे की राह काफी आसान हो जाएगी। जिसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में तीन मैच ही जीतने होंगे। वहीं अगर भारत तीसरा टेस्ट मैच हार जाता है तो वो दूसरे पायदान पर खिसक जाएगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola