India vs Japan T20I Match Tickets Sold Out: भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब जापान में भी टीम इंडिया और खासकर 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम पहली बार जापान के खिलाफ कोई टी20I मुकाबला खेलेगी. इसे Suzuki Cup नाम दिया गया है. इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए उपलब्ध सभी 2,000 टिकटें महज दो दिनों में बिक गईं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जापान में इस मैच को लेकर कितना क्रेज है.
बता दें कि, जापान की टीम की कप्तानी कैंडल कार्डोवा फ्लेमिंग करेंगे, जबकि टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. भारतीय टीम 19 सितंबर को जापान रवाना होगी और 21 सितंबर को प्रैक्टिस करेगी. इसके बाद 22 सितंबर को मुकाबला होगा. फिर टीम एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी.
ये भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर रखना चाहिए’, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अजिंक्य रहाणे ने दी सलाह
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines