हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG : रवींद्र जडेजा की गलती पर रोहित का चढ़ा पारा, टोपी फेंक दिखाया गुस्सा

India vs England : राजकोट टेस्ट मैच में सरफराज खान के रन आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी गुस्से पर काबू नहीं रख सके।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Run Out (Image Credit 'X')

Sarfaraz Khan Run Out : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय पारी के 81.4 ओवर में ऐसी घटना घटी, जिसे देखने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी ड्रेसिंग रूम से अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। दरअसल पारी का 81वां ओवर जेम्स एंडरसन फेंकने आए। उस समय सरफराज खान 62 और रवींद्र जडेजा 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जेम्स एंडरसन जब उसी ओवर की चौथी गेंद फेंकने आए। तब जडेजा स्ट्राइक ले रहे थे। उस समय जडेजा गेंद को सीधा खेल एक रन के लिए कॉल करते हैं और जब सरफराज आधी पिच तक पहुंच जाते हैं। तब वह रन लेने से मना कर देते हैं। जिसके बाद मार्क वुड सरफराज खान के एंड पर सीधा थ्रो मारकर सरफराज खान को रन आउट कर देते हैं। जिसे देखने को बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना आपा खो दिया। उस समय मैदान पर मौजूद किसी को भी यह पता नहीं चला कि आखिर हुआ क्या और गलती किसकी है।

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें