India vs England Rajkot Test India register Biggest Run Margin In Test Under Rohit Sharma captaincy

IND vs ENG : राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, कप्तान रोहित शर्मा ने 'महारिकॉर्ड' बनाया

Indian Team Biggest Run Margin Win : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। राजकोट टेस्ट में जीत के बाद रोहित शर्मा ने पांच बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Indian Team Biggest Run Margin Win Test Under Rohit Sharma captaincy : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला गया था। जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 434 रन से इंग्लैंड का सफाया कर दिया। जिसके बाद भारत ने कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की। दरअसल राजकोट टेस्ट में भारत की रनों के मामले में यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। वहीं इंग्लैंड की यह टेस्ट में सबसे बड़ी हार भी है। इसके अलावा एक खास रिकॉर्ड यह भी है कि जब-जब रोहित शर्मा ने टेस्ट में शतकीय पारी खेली है। उसमें भारत को कभी हार नहीं झेलनी पड़ी है। वहीं जब से इंग्लैंड ने बैजबॉल खेलना शुरू किया है। उसके बाद रोहित शर्मा पहले कप्तान भी बन गए हैं। जिन्होंने इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति के बाद पारी को डेक्लेयर किया है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने ओर भी रिकॉर्ड राजकोट टेस्ट जीतने के बाद अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ