हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: विराट दूर-दूर तक नहीं, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ जो रूट बने नंबर-1

---विज्ञापन---

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने शतक लगाया था। वहीं पहली पारी में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ज्यादा रन तो नहीं बना पाए थे, लेकिन अपनी छोटी पारी से उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर थे, लेकिन अब जो रूट ने उनको पीछे छोड़ दिया है। जो रूट के नाम अब इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की धरती पर 1602 रन हो गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम 1575 रन थे। 14 साल बाद जो रूट ने ये रिकॉर्ड तोड़ा है। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने 471 रन बनाए थे।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

---विज्ञापन---

 

 

Sponsored Links by Taboola