---विज्ञापन---

VIDEO: अभिषेक शर्मा ने बताया ड्रेसिंग रूम का माहौल, कोच-कप्तान के लिए कहीं ये बात

India vs England 1st T20I: भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से जीत लिया था। इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी बात कही।

IND vs ENG Abhishek Sharma

India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच बीते दिन पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मैच में टीम इंडिया की जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अभिषेक ने फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अभिषेक 8 छक्के और 5 चौके लगाए थे।

वहीं मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने भी अभिषेक शर्मा ही आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक ने बताया कि “जब आपका खराब दौर चल रहा होता है तो आपके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है। यहां पर कोच और कप्तान आपको सपोर्ट करते हैं। कोच और कप्तान ने कहा था कि हमें पता है आप हमारे लिए टीम को जीता सकते हों। जब कोच और कप्तान आपसे ऐसा बोलते हैं तो आप फिर खुद को बैक करते हैं।”

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

First published on: Jan 23, 2025 11:40 AM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola