team india

VIDEO: क्या खत्म हो गया इस युवा खिलाड़ी का करियर? फिर नहीं मिला टीम में मौका

India vs Bangladesh T20 Squad: बांग्लादेश के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड सामने आ चुका है। ईशान किशन को एक बार फिर से टीम में शामिल नहीं किया गया है।

India vs Bangladesh T20 Squad: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। जहां पहली बार युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया है तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है। हालांकि ईशान किशन से पहले संजू सैमसन को टीम में शामिल करना मैनेजमेंट ने जरूरी समझा है। टी20 सीरीज के लिए दो विकेटकीपर को चुना गया है लेकिन ईशान का कहीं से कहीं तक नाम शामिल नहीं था।

विज्ञापन

अब कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईशान किशन की टीम इंडिया में दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी जगह नहीं बनती है, क्या ईशान का क्रिकेट करियर अब खत्म होने की कगार पर है? ईशान लंबे समय से टीम इंडिया और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर चल रहे हैं। हालांकि बीते दिनों सामने आई थी कि पंत को आराम देकर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन को वापस लाया जा सकता है लेकिन स्क्वाड सामने आने के बाद ईशान के फैंस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ