हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: क्या सरफराज खान बिना खेले ही हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर? दिग्गज ने दिए संकेत

India vs Bangladesh Sarfaraz Khan: भारत-बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वे शायद ही खेलते नजर आएं। इसकी एक वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan

India vs Bangladesh Sarfaraz Khan: टीम इंडिया जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। जिसमें धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान को जगह मिली है, लेकिन उनका पहला टेस्ट खेलना संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि उन्हें दलीप ट्रॉफी से बाहर नहीं किया गया है। इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि उन्हें भले ही पहले टेस्ट के स्क्वाड में शामिल किया गया हो, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: केएल राहुल, अक्षर पटेल बाहर…दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को दी जगह

अब इस मामले पर पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णानामारी श्रीकांत का बड़ा बयान सामने आया है। श्रीकांत का कहना है कि मुझे इस बात का बुरा लग रहा है। टेस्ट क्रिकेट में जब कोई बड़ा खिलाड़ी आता है तो आपको अपनी जगह गंवानी पड़ती है। उदाहरण के लिए देखें तो ऋषभ पंत की वापसी से सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को अपनी जगह गंवानी पड़ेगी। बता दें कि सरफराज खान इन दिनों दलीप ट्रॉफी खेलते नजर आ रहे हैं। वह इंडिया-बी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए दूसरी पारी में शानदार 46 रन बनाए थे।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola