हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

VIDEO: चेन्नई टेस्ट में भारत की जीत के 5 'सुपरस्टार', WTC के लिए भरी हुंकार

This browser does not support iframes.

IND vs BAN
विज्ञापन

India vs Bangladesh Test: भारत ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आर अश्विन ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। जहां पहली पारी में अश्विन बल्ले से छाए तो वहीं दूसरी पारी में अश्विन ने गेंदबाजी से गर्दा उड़ाया। पहली पारी में शतक लगाने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम की कमर तोड़ दी।

चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की जीत में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। पहले एक घंटे में बांग्लादेश की टीम ने अच्छा खेल दिखाया था। लेकिन फिर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और पहला सेशन खत्म होने से पहले बांग्लादेश को हरा दिया। दूसरी पारी में भारत की तरफ से ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने कमाल पारियां खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस पारी में शतक लगाए थे। जिसके चलते टीम इंडिया के पास 500 से ज्यादा रन की बढ़त हो गई थी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola