Team India

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश बनेगी विलेन?

Perth Test Weather Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 22 नवंबर को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में भिडे़ंगी। एक नजर डालते हैं मैच को लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स पर।

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच का सभी को इंतजार है, हालांकि मौसम फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। अगर मैच के दौरान बारिश दखल देती है तो इससे पर्थ की पिच का मिजाज बदलना तय है। मौसम विभाग ने बताया है कि टेस्ट के शुरुआती दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

हालांकि इसका मैच पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। मैच के पहले दिन मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है, जहां तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इस दौरान हवा की स्पीड 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, जबकि आर्द्रता का लेवल 52 प्रतिशत रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ