Australia vs India

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में किसकी प्लेइंग XI ज्यादा दमदार? जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मैच शुरू होने से पहले आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी पर।

IND vs AUS 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसके लिए दोनों टीमों की तरफ सभी तैयारियां हो चुकी हैं। टीम इंडिया के इस मैच में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरने की संभावना है, जबकि कंगारू टीम भी इसी संयोजन के साथ उतर सकती है। कंगारू टीम अपने घर में खेल रही है तो निश्चित तौर पर उसका बॉलिंग अटैक भारत के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।

विज्ञापन

टीम इंडिया इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद उतर रही है, जिसकी वजह से उसका हौसला डगमगाया हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग कोई कमाल नहीं दिखा सका और टीम की हार की प्रमुख वजह बना। कंगारू टीम की कमजोरी की बात करें तो उसका टॉप ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ