हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

अमेरिकी उत्पादों पर भारत बढ़ा सकता है टैरिफ, जैसे को तैसे वाला जवाब देने की तैयारी

---विज्ञापन---

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वार बढ़ सकता है। अमेरिका ने एल्यूमिनियम और इस्पात ने बने उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 से 50 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में अब भारत भी अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर भारत ने डब्ल्यूटीओ को एक पत्र भी लिखा है। जिस पर अमेरिका का जवाब भी आ गया है। अमेरिका ने भारत की बात मानने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अब भारत अमेरिका पर 8 जून से टैक्स बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे में दोनों देश इस महीने के अंत तक एक समझौता कर सकते हैं। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरी खबर…

Sponsored Links by Taboola